लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी : ममता ने पश्चिम बंगाल में पुलिस से बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखने कहा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 01:27 IST

Open in App

रायगंज (प बंगाल), सात दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नगालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 नागरिकों के मारे जाने के मद्देनजर मंगलवार को पड़ोसी देशों की सीमाओं से लगे जिलों की पुलिस से कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गतिविधियों पर नजर रखें।

उन्होंने पुलिस को यह निर्देश भी दिया कि सीमा सुरक्षा बल को उसके अधिकारक्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई करने की अनुमति न दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है।

यहां करनजोरा में उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों की एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि यह समस्या है… बीएसएफ कर्मी हमारे गांव में आ जाते हैं और फिर हमें परेशान किये जाने की शिकायतें मिलती हैं। वे पुलिस को बिना बताए कई स्थानों पर जाते हैं जो उनके अधिकारक्षेत्र से बाहर हैं।”

उन्होंने कहा, “नगालैंड में क्या हुआ यह सभी ने देखा है। विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल के सीतलकूची और हाल में कूचबिहार में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई थी… मैं ब्लॉक विकास अधिकारियों और निरीक्षक प्रभारियों से सचेत रहने को कहूंगी।”

बनर्जी, नगालैंड में चार और पांच दिसंबर को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 लोगों की जान जाने की घटना का हवाला दे रही थी। मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ के अधिकारक्षेत्र को बढ़ाने के निर्णय का भी विरोध करती रही हैं।

बनर्जी बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के केन्द्र सरकार के फैसले का विरोध कर रही हैं। भाजपा नीत केन्द्र सरकार ने पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी करने के लिए बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किलोमीटर के दायरे से बढ़ाकर 50 किलोमीटर अंदर तक कर दिया है।

बनर्जी ने पहले कहा था,‘‘सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई समस्या नहीं है और हमारे संबंध (पड़ोसी देशों के साथ) बहुत अच्छे हैं। यह भ्रम पैदा करने की जरुरत नहीं है। कानून-व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है।’’

पश्चिम बंगाल में तीन देशों बांग्लादेश, नेपाल और भूटान से अंतरराष्ट्रीय सीमा जुड़ती है।

इसबीच बीएसएफ और उसके अधिकार क्षेत्र की आलोचना करने को लेकर भाजपा ने बनर्जी पर निशाना साधा।

पार्टी प्रवक्ता समिक भट्टाचार्या ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री संघवाद की बात करती हैं और फिर सुरक्षा बलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह