लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी घटना: कोन्याक यूनियन की अमित शाह से माफी की मांग

By भाषा | Updated: December 12, 2021 00:47 IST

Open in App

कोहिमा, 11 दिसंबर नगालैंड में आदिवासियों के एक संगठन ‘कोन्याक यूनियन’ ने मांग की कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह माफी मांगें और संसद में दिया अपना कथित ‘भ्रामक’ बयान वापस लें। यूनियन ने इसके साथ ही ‘‘गलत पहचान’’ और सुरक्षा बलों द्वारा ‘‘आत्मरक्षा’’ में आम लोगों पर गोली चलाने के तर्क को भी खारिज किया।

शाह ने घटना का ब्यौरा देते हुए संसद में कहा था कि 4 दिसंबर को नगालैंड के मौन जिले में भारतीय सेना को उग्रवादियों की आवाजाही की सूचना मिली थी और उसके 21वें पैरा कमांडो ने इंतजार किया। उन्होंने कहा था कि शाम को एक वाहन उस स्थान पर पहुंचा और सशस्त्र बलों ने उसे रोकने का संकेत दिया लेकिन वह नहीं रूका और आगे निकलने लगा। शाह ने कहा था कि इस वाहन में उग्रवादियों के होने के संदेह में इस पर गोलियां चलायी गयीं जिसमें वाहन पर सवार 8 में से छह लोग मारे गए। शाह ने कहा कि बाद में इसे गलत पहचान का मामला पाया गया। सेना इस घटना में घायल दो लोगों को पास के चिकित्सा केंद्र ले गई।

कोन्याक यूनियन के प्रवक्ता टी यानलेम ने कहा कि ‘‘आत्मरक्षा’ में गोली चलाने का सवाल ही नहीं है क्योंकि उस घटना में मारे गए लोग निहत्थे थे। 21 पारा कमांडो ने बिना कुछ आकलन किए बड़ी गलती की। उन्होंने छह युवा लड़कों को मार दिया..वे निर्दोष ग्रामीण थे जो घर लौट रहे थे।’’

यूनियन की एक अन्य प्रवक्ता इंग्फे कोन्याक ने कहा, ‘‘शाह का संसद में ‘भ्रामक बयान’ ‘शर्मनाक’ है।’’

उन्होंने कहा,‘‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिना तथ्यों को जांचे ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं? वह इतने गलत कैसे हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि शाह को कोन्याक और नगालैंड के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां