लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी: असम-नगालैंड सीमा पर काले झंडों की मांग

By भाषा | Updated: December 9, 2021 13:50 IST

Open in App

(सुष्मिता गोस्वामी)

नामटोला (असम-नगालैंड सीमा), नौ दिसंबर असम के सीमावर्ती नामटोला कस्बे में वैसे तो किसी आम दिन जैसी ही स्थिति है लेकिन मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों पर काले झंडे लहरा रहे हैं।

क्रिसमस की खुशी अनिश्चितता की भेंट चढ़ चुकी है और दुकानदारों के शोर-शराबों की जगह बस काना-फूसी देखने को मिल रही है। असम के चराइदेव जिले में नामटोला की छोटी बस्ती नगालैंड में प्रवेश की आखिरी बिंदु है। इस जगह पर छाई शांति यहां से 50 किलोमीटर दूर एक हुई एक दुखद घटना का स्पष्ट संकेत देती है।

किराने की दुकान चलाने वाले राणु डे कहते हैं, ‘‘ महामारी की शुरुआत से ही कारोबार मंदा है। लेकिन गोलीबारी की घटना के बाद यह एक एकदम गिर गया।’’

गौरतलब है कि चार दिसंबर को नगालैंड राज्य में मोन जिले के ओटिंग गांव में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में 13 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद हुई हिंसा में एक अन्य व्यक्ति और एक सैन्यकर्मी की भी मौत हो गई थी।

क्रिसमस से संबंधित वस्तुओं के खरीदार भले ही बहुत कम हों लेकिन अस्थायी दुकानों पर बिक रहे काले झंडे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। ओटिंग पीड़ितों की याद में एक सप्ताह तक चलने वाले शोक के तहत मंगलवार से नगालैंड के सभी निजी वाहनों पर काले झंडे फहरा रहे हैं और नामटोला के दुकानदार इन्हें बेचकर कमाई कर रहे हैं।

होजाई जिले के लुमडिंग के रहनेवाले डे ने कहा, ‘‘मैंने बुधवार को कुछ झंडे बेचे। यह खुशी-खुशी करनेवाला सौदा नहीं है। लेकिन इससे जरूरत भर मेरी कमाई हो रही है और लोग झंडे खरीदना चाहते हैं।’’

वहीं अंतर-राज्यीय सीमा पार करने से पहले डे से काला झंडा खरीदनेवाले बाइक सवार व्यक्ति ने कहा, ‘‘ बुधवार को झंडे की कीमत 10 रुपये थी लेकिन आज यह 20 रुपये हो गई।’’ वहीं इस इलाके में खाद्य पदार्थों की बिक्री करनेवाले दुकानों पर भी आने वाले लोगों की संख्या इस घटना के बाद से बढ़ गई है।

यहां एक छोटा होटल चलाने वाले संजय शर्मा कहते हैं, ‘‘ हालांकि, ओटिंग का घटनास्थल दूसरी दिशा में है लेकिन सरकारी या मीडिया कर्मी हों, उन्हें जिला मुख्यालय मोन जाना पड़ता है और वे नामटोला से जाते हैं। सीमा पार करने के बाद खाने-पीने की ज्यादातर दुकानें नहीं हैं इसलिए लोग यहां खाने के लिए रूकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं