लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने नागालैण्ड गोलीबारी को खुफिया विफलता का नतीजा बताया, सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: December 25, 2021 09:43 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सांसद गौरव गोगोई और एंटो एंटनी तथा पूर्व सांसद अजय कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के कारणों की जांच के लिए गांधी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था।इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे।अमित शाह पर इस घटना पर संसद के पटल पर ‘‘झूठ’’ बोलने का आरोप लगाया।

जमशेदपुर (झारखंड):कांग्रेस द्वारा गठित एक फैक्ट फाइंडिंग टीम ने दावा किया कि खुफिया विफलता के कारण नागालैण्ड गोलीबारी की घटना हुई। राज्य में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सांसद गौरव गोगोई और एंटो एंटनी तथा पूर्व सांसद अजय कुमार की टीम ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

नागालैण्ड के कांग्रेस प्रभारी कुमार ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए गांधी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया था। 

रिपोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने इस घटना पर संसद के पटल पर ‘‘झूठ’’ बोला और सवाल किया कि शाह ने घटनास्थल का दौरा क्यों नहीं किया।

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैण्ड में सुरक्षा बलों द्वारा नागरिकों की हत्या को गलत पहचान का मामला करार दिया था और कहा था कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

कांग्रेस की एक टीम नौ दिसंबर को घटनास्थल का दौरा करने के लिए दिल्ली से रवाना हुई थी लेकिन जोरहाट हवाई अड्डे पर उसे रोक दिया गया। हालांकि, भारी विरोध के बाद टीम को डिब्रूगढ़ अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से मिलने की अनुमति दी गई।

पुलिस के अनुसार नागालैण्ड के मोन जिले में सुरक्षा बलों ने लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 14 की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। घटना के बाद हुई हिंसा में एक सैनिक की भी मौत हो गई।

टॅग्स :नागालैंडकांग्रेससोनिया गाँधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए