लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी: सेना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:11 IST

Open in App

कोहिमा, 29 दिसंबर नगालैंड गोलीबारी मामले की जांच के लिए गठित सेना की 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' (सीओआई) टीम ने बुधवार को तिरु-ओटिंग इलाके में घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उनके साथ सहयोग करने से इंकार किया।

नगालैंड के मोन जिले में चार दिसंबर को हुई गोलीबारी की घटना के बाद सेना ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात एक मेजर जनरल के नेतृत्व में 'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी' का आदेश दिया था। नगालैंड में उग्रवाद-रोधी अभियान के दौरान 14 आम नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य में भारी आक्रोश पैदा हो गया था।

मोन जिले के पुलिस एवं प्रशासन के प्रतिनिधि भी टीम के साथ मौजूद रहे। गोलीबारी की घटना में कथित तौर पर शामिल रहे सुरक्षा बलों के कम से कम तीन कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

सूत्रों ने बताया कि मोन जिले में आदिवासी समुदाय के शीर्ष संगठन कोन्याक संघ द्वारा लिए गए निर्णय का अनुसरण करते हुए मारे गए लोगों के परिजनों और ग्राम परिषद के सदस्यों ने टीम से मुलाकात नहीं की।

कोन्याक संघ के अध्यक्ष होइंग कोन्याक ने दोहराया कि न्याय मिलने तक सेना के साथ असहयोग जारी रहेगा।

इस बीच, कोहिमा के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित शर्मा ने बुधवार शाम को एक बयान में कहा कि मोन घटना की जांच के लिए सेना द्वारा गठित सीओआई ने ओटिंग गांव में घटनास्थल का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह