लाइव न्यूज़ :

नगालैंड कांग्रेस ने नगा मुद्दे के समाधान के लिए सभी विधायकों से इस्तीफा देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 22:41 IST

Open in App

कोहिमा, 18 जुलाई कांग्रेस की नगालैंड इकाई ने लंबे समय से चल रहे नगा विद्रोह के राजनीतिक समाधान का मार्ग प्रशस्त करने के लिए राज्य विधानसभा के सभी 60 विधायक से इस्तीफा देने का अनुरोध किया है।

नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने कांग्रेस भवन में 16 जुलाई को हुयी बैठक में इस संबंध में अपील जारी करने का फैसला किया। इसके बाद रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से यह अपील की गयी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और असम-नगालैंड सीमा पर गड़बड़ी पर काफी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद पीएसी ने सर्वसम्मति से तीन सूत्री प्रस्ताव पारित किया।

एनपीसीसी ने ‘‘सभी 60 विधायकों से इस्तीफा देने और राजनीतिक समाधान के तत्काल क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करने का आग्रह किया क्योंकि भारत सरकार के वार्ताकार और नागालैंड के राज्यपाल के अनुसार बात करने के लिए और कुछ नहीं है।’’ यह सलाह नगालैंड विधानसभा द्वारा हाल ही में नगा राजनीतिक मुद्दे पर एक कोर कमेटी के गठन के बाद आई है।

राज्यपाल आर एन रवि ने राज्य विधानसभा में संबोधन सहित विभिन्न मौकों पर कहा था कि केंद्र और नगा राजनीतिक समूहों के बीच नगा राजनीतिक वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है और अब अंतिम समाधान के लिए तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है।

एनपीसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘उनका इस्तीफा केवल राजनीतिक समाधान के क्रियान्वयन के प्रति उनकी ईमानदारी को प्रदर्शित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर