लाइव न्यूज़ :

नगालैंड कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:08 IST

Open in App

कोहिमा, सात जुलाई नगालैंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एनपीसीसी) ने बुधवार को ईंधन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और उच्च महंगाई दर के खिलाफ राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

एनपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष खरियेदी थियूनो ने कहा कि आम लोग पेट्रोल और डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि की वजह से त्रस्त हैं। यह वृद्धि ऐसे समय हुई है जब लोग कोरोना वायरस की महामारी से पहले ही प्रभावित हैं।

कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और उच्च महंगाई दर के खिलाफ राष्ट्र व्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

थियूनो ने बताया कि आम लोगों की आर्थिक परेशानी को रेखांकित करने के लिए 10 दिनों के विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम तैयार किया गया है। एनपीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को लोगों के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए लेकिन उसने उन्हें उनकी हालत पर छोड़ दिया है।

उन्होंने दावा किया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि आवश्यक वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी की वजह है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार भी जिम्मेदार है क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थों पर राज्य सरकार का कर बहुत अधिक है।

उन्होंने कहा कि नगालैंड में रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है और प्रत्येक जिले में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

एनपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि इस अभियान से लोगों में जागरूकता आएगी और वे जनकल्याण के इस अभियान से जुड़ेंगे।

कोहिमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केवी पविजो ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की राजधानी स्थित सभी पेट्रोल पंपों और अहम स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं