लाइव न्यूज़ :

नगालैंड उपचुनावः विधानसभा की दो सीटों पर दोपहर एक बजे तक 67.92 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:47 IST

Open in App

कोहिमा, तीन नवंबर नगालैंड में विधानसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को शुरू हुए उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 43,242 मतदाताओं में से 67.92 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। भारी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ उपचुनाव में मतदान जारी है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कोहिमा जिले की सदर्न अंगामी-1 सीट पर 57.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर 78.75 फीसदी लोगों ने अपना वोट डाला। दोनों सीटों पर सुबह छह बजे मतदान शुरू हुआ था।

उन्होंने बताया कि दोनों जगह अबतक किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

इन दो सीटों से कुल आठ उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। यहां शाम चार बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने बताया कि उपचुनाव को सुचारू रूप से कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं और कोविड-19 सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है।

सदर्न अंगामी-1 सीट से तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ यहोशु विधायक थे, जबकि पुंगरो किफिरे सीट का प्रतिनिधित्व नगा पीपल्स फ्रंट के टी तोरेचु कर रहे थे। दोनों के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

सिन्हा ने बताया कि सदर्न अंगामी-1 सीट पर कुल 13,641 लोग 22 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे जबकि पुंगरो किफिरे सीट पर 29,601 मतदाता पंजीकृत हैं जो 23 मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सदर्न अंगामी-1 में 50 फीसदी से ज्यादा और पुंगरो किफिरे में 40 प्रतिशत मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील और अति संवेदनशील के तौर पर की गई है।

सीईओ ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है और इंटरनेट पर प्रसारण किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं की थर्मल जांच, उन्हें मास्क, सैनेटाइजर और दस्ताने मुहैया कराने जैसै उपाय किए गए है। साथ में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखना भी सुनिश्चित किया गया है।

दक्षिणी अंगामी-1 सीट से सत्तारूढ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार मेडो यहोखा, विपक्षी एनपीएफ के किकोवि किरहा तथा निर्दलीय प्रत्याशी एस पीटर जशुमो मैदान में हैं।

वहीं पुंगरो किफिरे सीट से पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस के खासेओ अनर, भाजपा के लिरिमोंग संगतम और निर्दलीय के शेल्लुमथोंग, टी यांगसेओ संगतम और के यिमचुंगर शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव