लाइव न्यूज़ :

मानव अंगों के प्रत्यारोपण का विनियमन संबंधी प्रस्ताव नगालैंड विधानसभा से पारित

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:52 IST

Open in App

कोहिमा, 26 नवंबर नगालैंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को मानव अंगों के प्रत्यारोपण के विनियमन के लिए एक सरकारी प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पांगन्यू फोम ने बृहस्पतिवार को प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि मानव अंग प्रत्यारोपण कानून, 1994 और मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम (संशोधन) 2011 को राज्य में लागू किया जाना चाहिए क्योंकि नगालैंड में मानव अंगों के प्रत्यारोपण के नियमन के लिए इसकी आवश्यकता है।

ध्वनि मत से मंजूर सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है कि संसद ने चिकित्सीय प्रयोजनों के लिए मानव अंगों को हटाने, भंडारण और प्रत्यारोपण के नियमन और मानव अंगों के वाणिज्यिक लेनदेन पर काबू के लिए 1994 का कानून बनाया था।

संसद द्वारा वर्ष 2011 में बनाया गया कानून जरूरतमंद मरीजों के लिए अंग प्रत्यारोपण की सुविधा प्रदान करते हुए मानव अंगों के वाणिज्यिक व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह