लाइव न्यूज़ :

नगालैंड ने एक अगस्त से चौथे चरण के अनलॉक की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:15 IST

Open in App

कोहिमा, 31 जुलाई नगालैंड सरकार ने शनिवार को एक घोषणा में कहा कि राज्य में रविवार से 18 दिनों के लिए अनलॉक का चौथा चरण प्रभावी होगा, जिसमें दुकानों को ज्यादा देर तक खोलने और कम क्षमता के साथ बसों के संचालन की अनुमति होगी।

राज्य में पहले चरण का अनलॉक एक से सात जुलाई तक, दूसरा चरण 8-17 जुलाई तक रहा, जबकि तीसरा चरण 18 जुलाई से प्रभावी हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नेफियू रियो की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में 1-18 अगस्त तक अनलॉक का चौथा चरण लागू करने का फैसला लिया गया।

समिति ने तय किया है कि दुकानें अब सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक, 12 घंटों के लिए खोली जा सकेंगी। पहले यह समय शाम चार बजे तक का था।

उन्होंने बताया कि निजी और सरकारी दोनों बस सेवाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित की जा सकेंगी।

अधिकारी ने बताया कि अनलॉक के इस चरण के लिए अधिसूचना और मानक संचालन प्रक्रिया संबंधित जिलों के कोविड-19 कार्य बल को जारी की जाएगी।

नगालैंड में शुक्रवार तक कुल 27,713 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 25,098 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से अभी तक कुल 561 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह