नागालैंड: गिनीज में नाम दर्ज कराने के लिए एक साथ नाचीं पांच हजार महिलाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 14:46 IST2019-04-07T14:45:58+5:302019-04-07T14:46:18+5:30

आयोजकों के मुताबिक कोन्याक लोगों ने अपने प्रयास में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य किया और पांच मिनट और एक सेकंड के लिए एक औपचारिक गीत गाया।

Nagaland: 5000 women perform Largest Traditional Konyak Dance for Guinness World Record | नागालैंड: गिनीज में नाम दर्ज कराने के लिए एक साथ नाचीं पांच हजार महिलाएं

पारंपरिक नृत्य पेश करतीं कोन्याक समुदाय की महिलाएं। (फोटो - पीटीआई)

Highlightsनागालैंड में पांच हजार कोन्याक महिलाओं ने एक साथ किया पारंपरिक नृत्यगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए पारंपरिक नृत्य का सबसे बड़ा प्रदर्शन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए कोन्याक समुदाय की पांच हजार महिलाओं ने साथ पारंपरिक नृत्य पेश किया। पारंपरिक कोन्याक नृत्य का यह सबसे बड़ा प्रदर्शन था। मोन टाउन में मनाए जाने वाले वसंत ऋतु के त्योहार आओलियांग के आखिरी दिन शुक्रवार (5 अप्रैल) को इस नृत्य का प्रदर्शन किया गया। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें हजारों की तादाद में महिलाएं पारंपरिक वेश-भूषा कोन्याक नृत्य पेश करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

कोन्याक 16 नागा जनजातियों में से एक है और इस समुदाय के लोग मुख्य रूप से नागालैंड के मोन जिले में रहते हैं।


आयोजकों के मुताबिक कोन्याक लोगों ने अपने प्रयास में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य किया और पांच मिनट और एक सेकंड के लिए एक औपचारिक गीत गाया।

Web Title: Nagaland: 5000 women perform Largest Traditional Konyak Dance for Guinness World Record

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे