लाइव न्यूज़ :

नागा चैतन्य और सामंथा ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 17:09 IST

Open in App

चेन्नई, दो अक्टूबर दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर जोड़ी नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभू ने शनिवार को घोषणा की कि वे शादी के करीब चार साल बाद अलग हो रहे हैं।

उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए एक बयान में कहा कि उन्होंने ‘‘अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति और पत्नी के तौर पर अलग होने’’ का फैसला किया है।

सामंथा ने बयान में कहा, ‘‘काफी सोच-विचार के बाद चैतन्य और मैंने अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति और पत्नी के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती एक दशक से ज्यादा वक्त तक रही ,जो हमारे रिश्ते का आधार रही और हमें लगता है कि हमारे बीच हमेशा एक खास रिश्ता रहेगा।’’

चैतन्य (34) ने भी ऐसा ही बयान पोस्ट किया है।

दोनों ने अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से उनके ‘‘मुश्किल वक्त’’ में साथ देने को कहा और साथ ही निजता बनाए रखने की अपील की ताकि वे ‘‘आगे बढ़’’ सकें।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे चैतन्य की सामंथा (34) से मुलाकात 2010 में आयी फिल्म ‘‘ये माया चेसावे’’ के सेट पर हुई थी। उन्होंने जनवरी 2017 में सगाई की और उसी साल अक्टूबर में शादी कर ली थी। दोनों ने एक साथ तीन से ज्यादा फिल्में की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे