लाइव न्यूज़ :

नगा और मेइतेई समूहों ने शांतिपूर्ण पड़ोसी के रूप में पारस्परिक सह-अस्तित्व की आवश्यकता पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:01 IST

Open in App

कोहिमा, 12 नवंबर नगा और मेइतेई समूहों ने शांतिपूर्ण पड़ोसियों के रूप में पारस्परिक सह-अस्तित्व की आवश्यकता पर जोर दिया है और कहा कि पूर्वोत्तर के मूल निवासियों के "सांस्कृतिक-सामाजिक और राजनीतिक पुनर्गठन" में उनकी बड़ी भूमिका है।

दोनों पड़ोसी समुदायों के बीच संबंधों को लेकर हाल ही में दीमापुर में नगा राष्ट्रीय राजनीतिक समूह (एनएनपीजी) की कार्य समिति और मणिपुर-आधारित नागरिक संगठनों के एक समूह कोकोमी के बीच एक परामर्शी बैठक हुई।

एनएनपीजी द्वारा बुधवार की शाम जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘विचार-विमर्श आवश्यक था क्योंकि नगाओं और मेइतेइयों ने सदियों से एक दूसरे के साथ उनके रीति-रिवाजों, परंपराओं और प्रथाओं का सम्मान करते हुए एक प्रगतिशील सामंजस्यपूर्ण संबंध साझा किया है।’’

बयान में कहा गया, "हालांकि, पिछले कुछ दशकों में, दोनों समुदायों के बीच शांति और पारस्परिक सम्मान को ठेस भी पहुंचा। कुछ लोगों की अव्यावहारिक विचारधारा और राजनीतिक रुख के कारण असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। इस बात को लेकर दोनों पक्ष सहमत हैं कि नगा-मेइतेई भाईचारे को घृणित और निरर्थक भावानाओं से कम नहीं किया जा सकता है।’’

बैठक में यह पुष्टि की गई कि पूर्वोत्तर में मूल लोगों के "सांस्कृतिक-सामाजिक और राजनीतिक पुनर्गठन" में नगाओं और मेइतेइयों की बड़ी भूमिका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा