लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'नदी को जानो' मोबाइल एप किया लांच, मिलेगी भारत की नदियों से जुड़ी तमाम जानकारी

By वैशाली कुमारी | Updated: July 26, 2021 17:15 IST

नदी को जानो मोबाइल ऐप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह पहल भारतीय नदियों पर एक डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए अनुसंधान का एक हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देनदी को जानो मोबाइल एप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है।भारत की नदियों के बारे में हर प्रकार की जानकारी आपको इस मोबाइल एप में मिलेगी।यह पहल भारतीय नदियों पर डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के अनुसंधान का हिस्सा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘नदी को जानो‘ एप लांच किया है। उन्होनें इस एप को लांच करने के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि तकनीक के कारण दुनिया तेजी से बदल रही है। साथ ही विज्ञान में भी तेजी से बदलाव हो रहा है, लेकिन इन वैज्ञानिक नवाचारों का आधार हमारे भीतर रहने वाली आत्म-जागरूकता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश नए युग में प्रवेश कर रहा है। 

नदी को जानो मोबाइल एप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह पहल भारतीय नदियों पर एक डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए अनुसंधान का एक हिस्सा है। भारत की नदियों के बारे में हर प्रकार की जानकारी आपको इस मोबाइल एप में मिलेगी। साथ ही इस एप में छात्र नदी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

बता दें कि भारत सरकार ने इससे पहले मछली पालक किसानों के लिए मत्स्य सेतु एप लांच किया था। मत्स्य सेतु मोबाइल ऐप की बात करें तो इसमें अलग-अलग प्रजाति के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही इस ऐप में मछलियों के प्रजनन, बीज उत्पादन और ग्रो-आउट संवर्धन पर जानकारी मिलेगी। इस एप के जरिए किसानों को छोटे वीडियो के माध्यम से बेहतर प्रबंधन, जलकृषि कार्यों में भोजन और स्वास्थ्य प्रबंधन का पालन करना भी सिखाया जाएगा। 

टॅग्स :धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

भारतशिक्षा में सुधार के लिए बेहद जरूरी है भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक

भारतBihar: विश्वविद्यालयों में प्रोफेसरों की कमी के शिक्षा पर लगा ग्रहण, शिक्षकों के लगभग 4000 पद खाली  

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे