लाइव न्यूज़ :

नड्डा का दो दिवसीय बंगाल दौरा बुधवार से

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने चार दिसंबर को उत्तराखंड से की थी।

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा कोलकाता के हैस्टिंग्स में पार्टी के चुनाव कार्यालय और नौ जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।

‘‘आर नोय ओन्याय’’ (और नहीं अत्याचार) अभियान के तहत नड्डा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा अध्यक्ष झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए