लाइव न्यूज़ :

नड्डा की भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक, पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिवों की बैठक हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान नड्डा ने संगठन की गतिविधियों और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

इसके बाद पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की और बैठक के बारे में अवगत कराया।

पिछले साल राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति के बाद नड्डा के साथ यह उनकी पहली आमने-सामने की बैठक रही। पार्टी के एक नेता ने कहा कि नड्डा के साथ बैठक के बाद महासचिवों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की । सूत्रों ने कहा कि नड्डा के साथ हुई राष्ट्रीय सचिवों की बैठक के दौरान संगठन द्वारा जारी गतिविधियों के साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के साथ ही कई उपचुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई। यह बैठक करीब एक घंटे तक चली। पिछले महीने भी प्रधानमंत्री ने भाजपा के महासचिवों और विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ अपने आवास पर ऐसी ही बैठकें की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे