लाइव न्यूज़ :

नड्डा का बंगाल दौरा टला, अब नौ दिसंबर से होगा शुरू

By भाषा | Updated: December 7, 2020 00:29 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर पार्टी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का पश्चिम बंगाल का निर्धारित दो दिवसीय दौरा एक दिन के लिए टाल दिया गया है और अब यह नौ दिसंबर को शुरू होगा। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

भाजपा की राज्य इकाई के एक नेता ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा नौ और 10 दिसंबर को क्रमश: कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिलों में पार्टी की योजनाओं और तैयारियों का जायजा लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "नड्डा का आठ दिसंबर से राज्य का दौरा करने का कार्यक्रम था। लेकिन देर रात हुए घटनाक्रम में अब उनका कार्यक्रम बदल गया है और वह नौ दिसंबर को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।”

उन्होंने कहा,“10 दिसंबर को उनका मछुआरों से मिलने के लिए दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर का दौरा करने का कार्यक्रम है।”

पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा प्रमुख कोलकाता के भवानीपुर इलाके में पार्टी के एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे