नड्डा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: January 26, 2021 08:59 IST2021-01-26T08:59:33+5:302021-01-26T08:59:33+5:30

Nadda wishes Republic Day to the countrymen | नड्डा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

नड्डा ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सभी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस महापर्व पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करें।’’

72वें गणतंत्र दिवस को देश भर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में राजपथ पर सम्पन्न होता है जहां राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं। राजनीतिक दलों के मुख्यालयों पर भी इस अवसर पर तिरंगा फहराने की परंपरा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nadda wishes Republic Day to the countrymen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे