लाइव न्यूज़ :

नड्डा दो दिनों के दौरे पर शनिवार को गोवा पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंचेंगे, जहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संगठन की समीक्षा बैठक करेंगे।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा शनिवार दोपहर गोवा के डेबोलिन हवाई अड्डे पहुंचेंगे और बाद में पार्टी के सांसदों, विधायकों व अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।

इनके अलावा वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे।

बयान में कहा गया कि अपने दौरे के दौरान नड्डा राज्य के कुछ मंदिरों व मठों में भी जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ का प्रसारण सुनेंगे और बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

अगले साल की शुरुआत में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें गोवा भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'