लाइव न्यूज़ :

नड्डा पश्चिम बंगाल में भाजपा के ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह’ अभियान की शुरुआत करेंगे

By भाषा | Updated: January 8, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से पार्टी के ‘‘एक मुट्ठी चावल संग्रह’’ अभियान की शुरुआत करेंगे और इसके बाद वह एक किसान परिवार के घर दोपहर का भोजन भी करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी। नड्डा एकदिवसीय दौरे पर शनिवार प्रात: 11 बजे बर्धमान पहुंचेंगे। इस दौरान वह एक रोड शो करेंगे और पार्टी की कोर कमिटी की बैठक को संबोधित भी करेंगे।

बलूनी ने बताया कि बर्धमान पहुंचने के बाद नड्डा सबसे पहले पूर्वी बर्धमान के कटवा के पास प्रसिद्ध श्री राधा गोबिंद मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद जिले के ही जगदानंदपुर गांव में ‘‘कृषक सुरक्षा’’ ग्राम सभा को संबोधित कर राज्य भर में भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की जाने वाली 40,000 सभाओं की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके पश्चात् वे जगदानंदपुर गांव में घर-घर जाकर ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह’ अभियान की शुरुआत करेंगे। वे दिन भर बर्धमान जिले में किसानों के साथ ही बिताएंगे।’’

भाजपा नेता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 2021 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राज्य के 73 लाख किसानों के घर-घर पहुंचेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान भाजपा के लिए किसानों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। नड्डा जगदानंदपुर गांव में ही एक किसान परिवार के घर दोपहर का भोजन करेंगे।’’

नड्डा का यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले चार सप्ताह से जारी है।

नड्डा बर्दवान क्लॉक टॉवर से लॉर्ड कर्जन गेट तक एक रोड शो करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक नड्डा बर्धमान में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और उसके बाद पार्टी की कोर कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक पर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

ज्ञात हो इसी साल के मध्य में पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव होने हैं। पार्टी ने वहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा का उत्साह और बढ़ा हुआ है।

राज्य में चुनाव अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हर महीने राज्य का दौरा करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव