लाइव न्यूज़ :

दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर नड्डा खेल हस्तियों, सेवानिवृत्त सैनिकों से करेंगे संवाद

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को मणिपुर जाएंगे जहां वह राज्य की खेल हस्तियों और पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करने के अलावा अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इससे पहले नड्डा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा मणिपुर के भाजपा सांसदों, विधायकों व कोर समूह के सदस्यों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।

पार्टी की ओर से दी गई एक आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नड्डा शुक्रवार की सुबह इम्फाल स्थित एक होटल में राज्य की खेल हस्तियों से मुलाकात करेंगे जबकि इस कार्यक्रम के बाद वह पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे।

ज्ञात हो कि खेलों के मामले में मणिपुर हमेशा से अग्रणी रहा है। ओलंपिक हो या फुटबॉल या फिर अन्य खेल, मणिपुर के खिलाड़ियों ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष पहले से ही मणिपुर में डेरा डाले हुए हैं और चुनाव संबंधी सांगठनिक तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनाव पूर्व राज्यों की तैयारियों का जायजा लेने उत्तराखंड गए नड्डा ने अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर ‘‘शहीद सम्मान यात्रा’’ और वहां के बंगाली समाज के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लिया जबकि संगठनात्मक बैठकें भी की।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के प्रवास के दौरान उन्होंने गोरखपुर और कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित किया, कानपुर में क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ सात जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन किया और कई संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लिया।

सूत्रों के अनुसार गोवा में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा नड्डा ने संगठनात्मक बैठकें भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता