लाइव न्यूज़ :

नड्डा शुक्रवार को कोविड-19 हेल्प डेस्क का उद्घाट्न करेंगे

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी के ‘‘सेवा ही संगठन’’ अभियान के तहत शुक्रवार को देश के 824 सामुदायिक केंद्रों पर हेल्प-डेस्क का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने यह जानकारी देते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि इस अभियान को और मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रत्येक जनपद के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाकर जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं जन जागृति करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में डिजीटल माध्यम से 824 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

चाहर ने कहा कि हेल्प डेस्क पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों की सभी प्रकार की आवश्यक मदद करेंगे तथा टीकाकरण अभियान के प्रति ग्रामीण अंचल में जनजागृति के साथ-साथ आरोग्य सेतु एप पर उनका पंजीकरण कराएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक टीकाकरण हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह