लाइव न्यूज़ :

नड्डा किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसम्बर कांग्रेस ने रविवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह नये कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों का कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध करने पर नड्डा द्वारा उनकी आलोचना किए जाने के बाद पार्टी ने यह कहा।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल पर निशाना साधने से पहले भाजपा प्रमुख यह तो जान लेते कि आलू पर एमएसपी नहीं होता है और उनसे पूछा कि देश में पर्याप्त आलू होने पर सरकार को इसका आयात क्यों करना पड़ा।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘नड्डा जी, बरगलाने से पहले ये तो जान लेते कि आलू का एमएसपी नहीं होता। और...कृषि क्षेत्र में सुधार हम भी चाहते हैं लेकिन तीन काले क़ानूनों से किसान के जीवन पर जो हमला किया है, सवाल उसका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, ये भी बताएं कि देश के किसान को छोड़ आप 10 लाख टन आलू विदेश से क्यों आयात कर रहे हैं?’’

इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए एक भाषण का पुराना वीडियो साझा किया था और आरोप लगाया था कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर वह ‘‘राजनीति’’ कर रहे हैं।

नड्डा ने ट्वीट में कहा, ‘‘ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी? पहले आप जिस चीज की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है। देश हित, किसान हित से आपका कुछ लेना-देना नहीं है। आपको सिर्फ राजनीति करनी है। लेकिन आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नहीं चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos