लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने बंगाल में लिया भाजपा संगठन की स्थिति का जायजा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 00:52 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन का जायजा लिया और पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें दिए गए दायित्वों पर होने वाली प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक 10 दिन में सौंपी जाए।

बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान नड्डा ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक कड़ी मेहनत करने को कहा।

राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले हैं।

बैठक में मौजूद रहे एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए तैयारी करने को कहा।”

प्रदेश भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा, “नेताओं को जो दायित्व सौंपे गये हैं, उससे संबंधित प्रगति की रिपोर्ट हर 10 दिन में सौंपने को कहा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में आएगी।”

नड्डा दो दिनों के दौरे पर कोलकाता में हैं, जहां वह पार्टी के जारी जनसंपर्क अभियान में भी भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग