नड्डा मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:44 IST2021-06-21T19:44:37+5:302021-06-21T19:44:37+5:30

Nadda to address BJP Kisan Morcha meeting on Tuesday | नड्डा मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे

नड्डा मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, 21 जून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को पार्टी के किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता मनोज यादव ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रही ''गलत सूचना'' का जवाब देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले कई महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

यादव ने कहा कि यह कानून किसानों को बिचौलियों से निजात दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी केंद्र सरकार की ''किसान हितैषी'' योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nadda to address BJP Kisan Morcha meeting on Tuesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे