लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने गोवा के भाजपा नेताओं से कहा, बाढ़ पीड़ितों को राहत सुनिश्चित करें

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:17 IST

Open in App

पणजी, 24 जुलाई गोवा के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पणजी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता सुनिश्चित करें।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने नड्डा के दोपहर यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

इस संबंध में एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘अपने संबोधन में नड्डा ने नेताओं से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि पार्टी संगठन बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचे। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार की प्रशंसा भी की।’’

पार्टी इकाई द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक नड्डा रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे उत्तरी गोवा स्थित मनगुयेशी मंदिर के दर्शन करेंगे और सवा नौ बजे कुंडई में तपोभूमि स्थित सदगुरु ब्रह्मेश्वरानंदाचार्य स्वामी के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नड्डा इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट पर पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल में बने टीकाकरण केंद्र का दौरा करेंगे और दौरे के समापन पर अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो