लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा से लोगों को बचाने की शपथ ली

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:24 IST

Open in App

कोलकाता, पांच मई पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी के शपथ लेने के कुछ ही देर बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को राज्य में राजनीतिक हिंसा से लोकतंत्र और लोगों की जान बचाने की शपथ ली।

भाजपा ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कम से कम छह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हत्या कर दी है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

राजधानी के सेंट्रल पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पार्टी की ओर से आयोजित एक धरने में मंगलवार को शामिल होने के बाद नड्डा ने कहा कि पूरे देश को पता होना चाहिए कि चुनावी नतीजों के बाद राज्य में किस प्रकार की हिंसा हो रही है।

पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में नड्डा ने कहा, ‘‘मैं उत्तरी चौबीस परगना जिले का दौरा करूंगा और इस हिंसा के शिकार लोगों के दर्द साझा करूंगा...हम पूरे देश को इस बारे में बताना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल के लोगों की सेवा करते रहेंगे और उनके सपनों को साकार करने में मदद करते रहेंगे। हम इस राजनीतिक हिंसा की कड़ी को तोड़कर ही रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बंटवारे के समय देखी गई हिंसा बंगाल में लौट आई है। हम लोगों की सेवा करते रहेंगे और राज्य के लिए (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी की दूरदृष्टि को आगे ले जाते रहेंगे।’’

लोकतंत्र की रक्षा और लोगों की जान बचाने संबंधी शपथ को भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने पढ़ा जिसे भाजपा के विधायकों, सांसदों और नेताओं ने दोहराया।

नड्डा ने कहा, ‘‘संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत कोई भी शपथ ले सकता है। आज हम सब यहां राज्य, संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र को बचाने की शपथ लेने के लिए इकट्ठा हुए हैं।’’

बाद में नड्डा ने उत्तरी चौबीस परगना का दौरा किया और एक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की। भाजपा का आरोप है कि दो मई को तृणमूल कांग्रेस के ‘‘गुंडों’’ द्वारा किए गए हमले में पार्टी कार्यकर्ता की मां की कथित तौर पर मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग