लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल न होने के लिए नड्डा ने साधा ममता पर निशाना

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:17 IST

Open in App

मानिकचक (पश्चिम बंगाल), 25 अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साधने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को आड़े हाथों लिया और पूछा कि इस महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई पिछली बैठक में वह शामिल क्यों नहीं हुई?

नड्डा ने दावा किया भाजपा को लगातार मिल रहे समर्थन से तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष की ‘‘बौखलाहट’’ बहुत बढ़ गई है और इसी वजह से सत्ताधारी पार्टी के लोग ‘‘भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं।’’

मालदा जिले के मानिकचक से भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में दिल्ली से एक डिजीटल रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘कोविड-19 पर प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में आप (बनर्जी) क्यों शामिल नहीं हुईं? क्या आपने ऐसा भारी घमंड की वजह से किया?’’

मोदी भी बनर्जी पर केंद्र द्वारा कोविड-19 प्रबंधन समेत विभिन्न मुद्दों पर बुलाई गई बैठकों में शामिल ना होने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि बनर्जी ने दावा किया है कि महामारी से निपटने के तौर तरीकों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।

नड्डा ने कहा कि बनर्जी ने पिछले दिनों दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 रोधी टीके उपलब्ध नहीं हैं लेकिन उन्हें यह याद नहीं रहा कि पिछले 10 साल से उन्होंने राज्य की जनता को कई अहम सुविधाओं से वंचित रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि टीके उपलब्ध नहीं हैं तो आप (बनर्जी) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रोजाना लगने वाले टीकों के बारे में आंकड़े कैसे भेज रही हैं?’’

नड्डा ने कहा कि पिछले साल राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए जब केंद्र सरकार ने एक केंद्रीय दल भेजा था, तब भी बनर्जी के नेतृत्व वाले राज्य प्रशासन ने उन्हें अपना काम नहीं करने दिया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को हार का डर सता रहा है और इसलिए उन्होंने ‘‘गुंडों को मतदाताओं को डराने -धमकाने की छूट दे दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ममता जी दावा करती हैं कि वह राज्य की बेटी हैं लेकिन उन्हीं के शासन में शोभा मजूमदार (एक भाजपा कार्यकर्ता की मां) को गुंडों से अपने बेटे को बचाने के लिए अपनी जान गंवानी पड़ी।’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राज में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘असल स्थिति पर पर्दा डालने के लिए’’ बनर्जी ने राज्य में अपराध के आंकडों का ब्योरा राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) को भेजना बंद कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बलात्कार सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल शीर्ष पर है।

नड्डा ने उत्तरी कोलकाता के बलगछिया के मतदाताओं को भी डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ता केंद्र द्वारा मुहैया कराए गए नि:शुल्क राशन को लाभार्थियों तक न पहुंचाकर 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान ‘‘चावल चोर’’ कहलाए।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो इस बार मई और जून के लिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित नि:शुल्क राशन को उचित तरीके से वितरित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू