लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के लिए चिकित्सा सामग्रियों की खेप को रवाना किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपनी पार्टी के ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत कोविड-19 से निपटने में लोगों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश को मास्क, दवाओं और अन्य जरूरी सामग्रियों की बड़ी खेप को रविवार को रवाना किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक बयान के मुताबिक, मानवता के इतिहास में कोविड-19 महामारी को सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट बताते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय साथ मिलकर इसका मुकाबला कर रहे हैं और वायरस के खिलाफ इस युद्ध में विजयी होंगे।

नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अस्पतालों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन को चिकित्सकीय सामग्री और राहत सामग्री मुहैया करा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश भर में कार्यकर्ताओं ने 1200 से ज्यादा रक्तदान शिविर भी आयोजित किए हैं और प्लाज्मा दान के भी कई शिविर लगाए गए हैं।

भाजपा ने एक बयान में कहा है कि करीब तीन लाख थ्री प्लाय मास्क, 50,000 एन-95 मास्क, 25000 ग्लव्स, 10,000 फेस शील्ड, 7000 पीपीई किट, 6,000 ऑक्सीजन मास्क, 1500 ऑक्सीजन रेगुलेटर और अन्य चिकित्सकीय सामग्री की खेप हिमाचल प्रदेश भेजी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे