लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने काबुल से आए भारतीयों और अफगान नागरिकों की अगवानी की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को काबुल से आए भारतीय और अफगान नागरिकों की अगवानी की जिनमें हिंदू और सिख शामिल थे। इस दौरान उन्होंने काबुल से लाए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब, श्रीमद्भगवद्गीता और श्री रामचरितमानस के पवित्र स्वरूपों को सच्ची श्रद्धा और सम्पूर्ण सम्मान के साथ स्वीकार किया।

यहां जारी एक बयान के अनुसार नड्डा ने कहा कि उनके लिए भारतीयों और अफगानों की भारत में अगवानी करना खुशी की बात है। वह हिंदू और सिख धार्मिक ग्रंथों की अगवानी करने का सम्मान प्राप्त कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

नड्डा ने कहा ''आज काबुल से दिल्ली आए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, श्रीमद्भगवद्गीता और श्री रामचरितमानस के पवित्र स्वरूपों को पाकर धन्य महसूस कर रहा हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संरक्षण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।''

गौरतलब है कि शुक्रवार को 10 भारतीयों सहित 104 लोग काबुल से आए। इन लोगों की अगवानी करने के लिए नड्डा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता