लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नड्डा की रैलियां रद्द की गईं

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:15 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अप्रैल भाजपा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की हुगली जिले में होने वाली दोनों रैलियों को रद्द कर दिया, क्योंकि उन्हें ‘जरूरी बैठक’ के लिए दिल्ली जाना पड़ा।

भाजपा अध्यक्ष की श्रीरामपुर में सुबह में होने वाली सभा को अज्ञात कारणों से रद्द कर दिया गया।

बहरहाल, नड्डा ने दोपहर में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री पायल सरकार के लिए रोड शो में हिस्सा लिया। सुप्रियो टॉलीगंज और सरकार बेहाला पूर्व सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

शहर के टॉलीगंज इलाके में रोड शो करीब चार किलोमीटर लंबा था और यह टॉलीगंज ट्राम डिपो से गड़िया मोड़ तक हुआ।

नड्डा की शाम में हुगली जिले की चुंचुड़ा में होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि उनकी रैलियों को इसलिए रद्द किया गया है क्योंकि उन्हें ‘जरूरी बैठक’ में हिस्सा लेने के लिए वापस दिल्ली जाना पड़ा है। उन्होंने बैठक का विवरण नहीं दिया है।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि नड्डा इन रैलियों में शामिल नहीं हुए, क्योंकि इनमें लोगों की शिरकत कम थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है