लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने भाजपा महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी महासचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता की और कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर पार्टी द्वारा चलाए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की।

बैठक के बाद संगठन महासचिव बी एल संतोष के साथ नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि कोरोना काल के दौरान किए गए सेवा कार्यों से दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी जिसमें स्वयं पार्टी के नेता मौजूद थे।

नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चे के अध्यक्ष भी शामिल हुए।

बैठक के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोरोना चुनौतियों के बीच जन सेवा के लिए समर्पित है भाजपा। सेवा ही संगठन-2 के तहत सेवा दिवस पर 33 राज्यों के 1.53 लाख से ज्यादा गांवों व बस्तियों में सेवा कार्य किए गए।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरान 66,706 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।

दो दिवसीय इस बैठक के दूसरे दिन रविवार को 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित कुछ अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा संभावित है।

अगले साल की शुरुआत में जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के अलावा गोवा और मणिपुर भी शामिल हैं। वर्ष 2022 के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा सत्ता में है।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी चर्चा हो सकती है।

बैठक में भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव, सी टी रवि, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, अरुण सिंह, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, तरूण चुग और बी एल संतोष उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos