लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने मुफ्त टीकाकरण के राजग शासित राज्यों के फैसले की सराहना की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित प्रदेशों द्वारा मुफ्त टीकाकरण किए जाने के फैसले की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि यह ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ का प्रकटीकरण है।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 जनवरी से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आरंभ हुआ और अब तक भारत सरकार द्वारा टीके की 15 करोड़ से अधिक खुराक मुफ्त में मुहैया करायी गयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये मुफ्त टीकाकरण अभियान इसी तरह चलता रहेगा ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी टीका लग सके।’’

भाजपा और राजग शासित प्रदेशों द्वारा नागरिकों के मुफ्त टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के मंत्र के साथ चल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकारों द्वारा मुफ्त में टीका देने का निर्णय इसका प्रकटीकरण है। मुझे गर्व है कि भाजपा और राजग की सरकारें समाज के दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, आदिवासी और महिलाएं, इन सभी वर्गों का बहुत विशेष ध्यान रख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल