लाइव न्यूज़ :

नड्डा बुधवार से दो दिवसीय केरल दौरे पर

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार से केरल का दो दिवसीय दौरा आरंभ करेंगे और इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से आयोजित कई बैठकों व कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

भाजपा सांसद व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नड्डा बुधवार दोपहर 12 बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘उनके (नड्डा) सम्मान में मोटरसाइकिल और कार पर सवार हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का काफिला उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय लेकर पहुंचेगा।’’

बलूनी ने बताया कि बुधवार को ही नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे और बाद में संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

नड्डा नवनिर्वाचत पार्षदों और ब्लॉक व जिला परिषद सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। वह पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ भी वह मुलाकात करेंगे।

अगले दिन नड्डा कोच्चि जाएंगे और वहां प्रदेश पदाधिकारियों, प्रभारियों, संयोजकों, जिला अध्यक्षों व महासचिवों के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में 140 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व समन्वयक भी हिस्सा लेंगें

वे त्रिसुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का केरल दौरा बढ़ गया है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केरल का दौरा किया था। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के कलपेट्टा इलाके में आयोजित यूडीएफ के सम्मलेन को भी संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल