लाइव न्यूज़ :

नड्डा हिमाचल प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर, सोमवार को अटल सुरंग जाएंगे

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:19 IST

Open in App

शिमला, चार जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे।

नड्डा के कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को वह अटल सुरंग रोहतांग (एटीआर) जाएंगे।

अपने गृह राज्य के दौरे पर आए नड्डा पिछले साल अटल सुरंग के औपचारिक उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2020 को इसका उद्घाटन किया था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नड्डा के बिलासपुर पहुंचने पर लुह्नु मैदान में उनका स्वागत किया।

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और पार्टी सांसद सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजिन्दर गर्ग भी इस मौके पर मौजूद थे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिलासपुर के सर्किट हाउस में नड्डा और ठाकुर के बीच बातचीत भी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

क्रिकेटसंजू बनाम गिल या संजू बनाम जितेश? सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I से पहले सिलेक्शन की दुविधा पर तोड़ी चुप्पी

भारत अधिक खबरें

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे

भारतमुकदमों की अंबार से दबी बिहार की अदालतें, 36 लाख से अधिक लंबित मुकदमों के कारण समय पर नहीं मिल पा रहा है लोगों को न्याय

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन