लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने सौमित्र चटर्जी के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका अभिनय युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

सौमित्र चटर्जी का 85 वर्ष की उम्र में कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रख्यात बंगाली कलाकार श्री सौमित्र चटर्जी के निधन पर गहरा दुख पहुंचा है। उनका लंबा और उत्कृष्ट करियर रहा और इस दौरान उन्होंने अभिनय के लिए कई पुरस्कार हासिल किए। वह युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार के सदस्यों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’

चटर्जी ने मशहूर निर्देशक सत्यजीत रे की 14 फिल्मों समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने समानांतर सिनेमा के साथ ही व्यवसायिक फिल्मों में ‍विभिन्न किरदारों में खुद को बखूबी ढाला। उन्होंने मंच पर भी अभिनेता, पटकथा-लेखक और निर्देशक के तौर पर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।

सौमित्र चटर्जी को कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

फिल्म ‘‘अपुर संसार’’ से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले चटर्जी ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है