लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने की पार्टी नेता ब्रागटा के परिजन से मुलाकात, निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:47 IST

Open in App

शिमला,नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के जुब्बल-कोटखाई से विधायक नरेन्द्र ब्रागटा के परिवार से शुक्रवार को मुलाकात की। ब्रागटा का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की जटिलताओं के चलते पिछले माह चंडीगढ़ के अस्पताल में निधन हो गया था।

भाजपा के मुख्य सचेतक का पांच जून को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। नड्डा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ब्रागटा के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह एवं कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

नड्डा ने राजभवन जा कर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मुलाकात की। इससे पहले नड्डा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos