लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने ‘लोक्खो सोनार बांग्ला घोषणा पत्र क्राउडसोर्सिंग अभियान’ आरंभ किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 12:42 IST

Open in App

कोलकाता, 25 फरवरी भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने ‘लोक्खो सोनार बांग्ला (स्वर्ण बंगाल बनाने का लक्ष्य) घोषणा पत्र क्राउडसोर्सिंग अभियान’ बृहस्पतिवार को शुरू किया। इसके तहत आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में दो करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।

नड्डा ने कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में मतुआ समुदाय, महिलाओं एवं युवाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया जाएगा और राज्य की ‘‘कट मनी’’ और ‘‘सिंडिकेट’’ संस्कृति को समाप्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ‘लोक्खो सोनार बांग्ला’ मुहिम तीन मार्च को शुरू की जाएगी और यह 30 मार्च तक जारी रहेगी। हमारा सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों के दो करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है।

नड्डा ने कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान कहा, ‘‘30,000 सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। हम सोनार बांग्ला के निर्माण की हमारी कोशिश के तहत आमजन के सुझाव प्राप्त करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य ऐसे पश्चिम बंगाल का निर्माण करना है, जहां महिलाएं बिना किसी डर के रह सकें और मतुआ समुदाय के छात्र शिक्षा एवं नौकरियां हासिल कर सकें और अच्छा जीवन जी सकें।

नड्डा ने कहा, ‘‘हम पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद का खात्मा करेंगे। हम कोयले की तस्करी और सिंडिकेट एवं कट मनी की संस्कृति को समाप्त करेंगे।’’

पश्चिम बंगाल की अभिनेत्री पायल सरकार पार्टी प्रमुख जे पी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं।

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा