नड्डा ने कर्नाटक में नगर निगमों के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:19 IST2021-09-07T15:19:49+5:302021-09-07T15:19:49+5:30

Nadda lauds BJP's performance in municipal elections in Karnataka | नड्डा ने कर्नाटक में नगर निगमों के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना की

नड्डा ने कर्नाटक में नगर निगमों के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना की

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कर्नाटक के नगर निगमों के चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की मंगलवार को सराहना की और पिछले चुनावों के मुकाबले ‘‘बड़ी जीत’’ हासिल करने पर मुख्यमंत्री बी एस बोम्मई सहित प्रदेश भाजपा नेतृत्व को बधाई दी।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-हितैषी नीतियों की बदौलत हमने पहली बार बेलगावी नगर निगम में जीत हासिल की। यह गर्व की बात है कि हुबली-धारवाड़ में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और कलबुर्गी नगर निगम में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने बोम्मई, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कटील और कार्यकर्ताओं को पिछले चुनावों के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करने पर बधाई दी।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने तीन नगर निगमों के लिए हुए चुनावों में दो जगह- बेलगावी और हुबली-धारवाड़ में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया, वहीं कलबुर्गी में पार्टी दूसरे स्थान पर रही।

इन निकायों के लिए चुनाव तीन सितंबर को हुए थे और उनके नतीजे सोमवार को घोषित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nadda lauds BJP's performance in municipal elections in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे