लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने हिमाचल में बिलासपुर स्थित एम्स में ओपीडी का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:18 IST

Open in App

शिमला, पांच दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का उद्घाटन किया।

हिमाचल प्रदेश कोविड-19 टीकों के लिए पात्र शत-प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना है। राज्य की इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम से पहले बिलासपुर के रहने वाले नड्डा ने इस ओपीडी का उद्घाटन किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी इस मौके पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उन कर्मियों को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया, जिन्होंने टीकाकरण मुहिम में अहम भूमिका निभाई है।

राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि 53,86,393 पात्र वयस्कों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। हिमाचल प्रदेश अगस्त के अंत में अपनी शत-प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक देने की उपलब्धि हासिल करने वाला भी पहला राज्य बना था।

इस कार्यक्रम के आयोजन से ठीक तीन महीने पहले छह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया था और टीकाकरण में राज्य के प्रयास की सराहना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?