लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने पंजाब भाजपा के नेताओं के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी की पंजाब इकाई के नेताओं के साथ शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विचार किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा के साथ हुई इस बैठक में पंजाब के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पंजाब से ही ताल्लुक रखने वाले एक अन्य महासचिव तरूण चुग, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कलह को लेकर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।

बैठक के बाद चुग ने एक ट्वीट में बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘भाजपा पार्टी नहीं परिवार है।’’

पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है।

आगामी चुनावों के मद्देनजर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच गठबंधन हुआ है। इस ताजा गठबंधन के मद्देनजर भाजपा नए समीकरण बनाने और कुछ अन्य छोटे दलों को साथ लाने की संभावनाएं टटोल रही है।

ज्ञात हो कि लंबे समय तक भाजपा का सहयोगी रहा अकाली दल कृषि कानूनों के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गया था। अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था।

किसानों की नाराजगी के मद्देनजर राज्य में भाजपा को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अकाली दल के साथ चुनाव लड़ा था और उसने 23 सीटों पर अपने उम्मीवार उतारे थे। उसे केवल तीन सीटों पर जीत मिली थी। पहली बार भाजपा राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग