लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने विधानसभा चुनाव को लेकर असम के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 18:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर असम के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बैठकों के दौरान पार्टी के संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनाव से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

दास ने कहा कि नड्डा ने सोमवार देर रात तक कोर कमेटी और चुनाव समिति के सदस्यों के अलावा पार्टी की राज्य इकाई के पदाधिकारियों के साथ तीन बैठकें कीं।

उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा के दौरे से जमीनी कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवर्धन होगा।

नड्डा के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत जे पांडा एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

नड्डा ने सोमवार को असम के सिलचर में पुलिस परेड मैदान में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए 'विजय संकल्प' रैली को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह