लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने चक्रवात ‘यास’ से बचाव व राहत कार्यों के लिए भाजपा नेताओं संग बैठक की

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर पार्टी नेताओं संग बैठक की और जिन राज्यों में इनका असर संभावित है वहां के नेताओं को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव अभियान चलाने को कहा।

इस बैठक में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ ही इन राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया जहां चक्रवात नुकसान पहुंचा सकता है।

पार्टी की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक नड्डा ने पार्टी नेताओं से कहा कि उन्हें आने वाले चक्रवाती तूफान ‘यास' से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाने और उनके लिये राहत कार्य का अभियान शुरू करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रभावित राज्यों में प्रदेश स्तर पर और जिला स्तर तक पार्टी की समन्वय समिति अविलंब बन जानी चाहिए। इतना ही नहीं, इन समन्वय समितियों को अभी से केंद्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन दलों और स्थानीय प्रशासन से संपर्क में रहना चाहिए और तूफान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बचाने और राहत कार्य चलाने के लिए एक कार्य योजना बनाई जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोविड संबंधी नियमों का पालन करते हुए लोगों के बचाव एवं राहत कार्यों में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दलों के साथ मिलकर काम करने के लिए लगना चाहिए।

ज्ञात हो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ‘गहरा दबाव’ (डीप डिप्रेशन) सोमवार तड़के तेज होकर चक्रवात ‘यास’ में बदल गया।

चक्रवात के 26 मई की दोपहर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ के तौर पर पार करने की संभावना है।

इससे पहले, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति से निपटने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, और अपतटीय इलाकों में काम करने वाले लोगों को समय पर वहां से निकालने का आह्वान किया।

सशस्त्र बल भी चौकस हैं, नौसेना ने चार युद्धपोतों और कई विमानों को इस काम के लिए तैयार रखा है।

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना ने मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने के लिए 11 परिवहन विमान और 25 हेलीकॉप्टर तैयार रखे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित