लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने नेताजी को किया नमन, ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 10:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने के लिए उनके बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणि रहेगा।

नड्डा ने ट्वीट कर देशवासियों को ‘‘पराक्रम दिवस’’ की शुभकामनाएं भी दी।

नड्डा ने कहा, ‘‘आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन व सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने और भारत की स्वतंत्रता हेतु आपके त्याग, बलिदान और समर्पण का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।’’

नेताजी का जन्म 23 जनवरी को ओडिशा के कटक में हुआ था। भारत सरकार ने उनकी जयंती को ‘‘पराक्रम दिवस’’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने उनकी 125वीं जयंती पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDesert Vipers vs Dubai Capitals International League T20: 6 मैच, 6 जीत, 0 हार के साथ 12 अंक के साथ प्लेऑफ में?, डेजर्ट वाइपर्स ने किया कमाल

भारतजॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर पीएम मोदी, देखिए शेयडूल

विश्वभारत ही नहीं दुनिया भर में कई देश परेशान?, दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित किया

ज़रा हटकेनौशाद अहमद दुबे ने ‘बहू भोज’ आमंत्रण पत्र में अपने पूर्व के हिंदू परिवार से जुड़ा उपनाम लिखकर सुर्खियां बटोरी?, साझा परंपराओं और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश

भारतपटनाः महावीर मंदिर पहुंच दर्शन, पिता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि, आज दिल्ली पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट