लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को झंडी दिखा रवाना किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 18:26 IST

Open in App

(सुप्रतीक सेनगुप्ता)

नवद्वीप (पश्चिम बंगाल), छह फरवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के नवद्वीप से पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों ने ममता बनर्जी की सरकार की विदाई का मन बना लिया है।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर प्रशासन के राजनीतिकरण और पुलिस के अपराधीकरण का भी आरोप लगाया।

नड्डा ने दावा किया कि टीएमसी का नारा “मां, माटी, मानुष” से बदलकर वास्तविकता में “तानाशाही, तोलाबाजी (रंगदारी) और (मुस्लिम) तुष्टिकरण” हो गया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार ने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया है जिन्होंने उस पर भरोसा जताया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के शासन में सिर्फ टीएमसी नेताओं का फायदा हुआ और यहां तक कि अंफान तूफान के बाद राहत के लिये भेजी गई रकम में भी उनके द्वारा हेरफेर की गई।

नड्डा ने ‘जय श्रीराम’ के नारे को लेकर ममता की नाराजगी का मुद्दा भी उठाया और इस नारे को देश की संस्कृति से जुड़ा बताया।

उन्होंने कहा, “वह ‘जय श्रीराम’ के नारे से इतनी नफरत क्यों करती हैं? अपने ही देश की संस्कृति से जुड़ना गलत है क्या? वे (टीएमसी) वोट-बैंक की राजनीति के लिए देश की संस्कृति को नकारना चाहते हैं।”

बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ‘जय श्रीराम’ का नारा लगने के बाद संबोधन से इनकार कर दिया था।

विधानसभा चुनावों से पहले बनर्जी द्वारा शुरू किये गई घरेलू-बाहरी की बहस का उल्लेख करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी का प्रदेश नेतृत्व पश्चिम बंगाल की संस्कृति की रक्षा करेगा और उसे प्रगति के पथ पर लेकर जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया, “ममता बनर्जी सरकार ने प्रशासन का राजनीतिकरण, पुलिस का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार को संस्थागत कर दिया है।”

उन्होंने बाद में 15वीं शताब्दी के संत चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली नवद्वीप से पश्चिम बंगाल में बदलाव लाने के उद्देश्य से भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत एक परिष्कृत ‘रथ’ को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऐसी चार ‘रथ यात्रा’ में से दो का उद्घाटन इस महीने बाद में करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह