लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने गुजरात, राजस्थान के भाजपा सांसदों से कोविड-19 रोकथाम अभियान को लेकर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बृहस्पतिवार को कोविड-19 के बढ़ते ताजा मामलों के मद्देनजर गुजरात एवं राजस्थान के भाजपा सांसदों के साथ चर्चा की और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।

नड्डा ने दोनों राज्यों के साथ यह चर्चा डिजिटल माध्यम से की। आने वाले दिनों में वह सभी राज्यों के सांसदों के साथ इसी प्रकार संवाद करेंगे।

भाजपा सांसद और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि नड्डा ने सांसदों को मास्क और सेनिटाइजर बांटने के अलावा लोगों के बीच कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष ने सांसदों से ‘अपना बूथ - कोरोना मुक्त' अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार काम करने की अपील की।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों से अपने-अपने लोक सभा क्षेत्रों में हर बूथ को कोरोना से मुक्त करने के अभियान में आगे बढ़ कर समाज के सामने उदाहरण पेश करने को कहा।

उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में इम्युनिटी किट, मास्क और सेनिटाइजर वितरण को बड़े पैमाने पर एक मिशन के रूप में चलाने का आह्वान किया।

नड्डा ने सांसदों से अपील की कि संकट की इस विषम परिस्थिति में सभी भाजपा सांसद कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें। सांसद अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए कार्य करें।

उन्होंने सांसदों से रक्त दान और प्लाजमा दान करने के लिए अभियान चलाने को कहा साथ ही टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने तथा इस प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने का आग्रह किया।

बैठक में दोनों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के अलावा भाजपा महासचिव भपेन्द्र यादव और अरुण सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो