लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने उत्तरी बंगाल में रोड शो किया, बोले ‘घरेलू-बाहरी’ की बहस ममता की हताशा दिखाती है

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:28 IST

Open in App

दिनहाटा/मेकलीगंज, आठ अप्रैल भाजपा के पक्ष में लहर चलने का दावा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को ‘घरेलू-बाहरी’ का मुद्दा उठाने के लिये पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि आसन्न हार के मद्देनजर यह उनकी “हताशा” को दर्शाता है।

अपनी पार्टी के चुनावों में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का भरोसा व्यक्त करते हुए नड्डा ने कहा कि यह चुनाव टीएमसी के “कट-मनी कल्चर” (घूस लेने की संस्कृति) को खत्म करने के बारे में है।

उन्होंने दिनहाटा में एक रोडशो के दौरान संवाददाताओं से कहा, “हमें 200 सीटें (294 सदस्यीय विधानसभा में) जीतने का भरोसा है। भाजपा के पक्ष में एक लहर चल रही है और यह इतनी तेज है की तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।”

उन्होंने कहा, “हम ममता बनर्जी द्वारा घरेलू- बाहरी बहस की निंदा करते हैं। आसन्न हार को देखते हुए यह उनकी हताशा को दर्शाता है।”

बाद में लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि यह चुनाव सरकार बदलने को लेकर नहीं है, यह “कट-मनी कल्चर और भ्रष्टाचार को खत्म करने के बारे में है।”

उत्तर बंगाल में अपनी पार्टी के लिये प्रचार कर रहे नड्डा ने आज दिनहाटा, अलीपुरद्वार और मेकलीगंज में तीन रोडशो किये।

पहला अलीपुरद्वार में चौपाटी से कोर्ट मोड़ तक, चार किलोमीटर लंबा रोडशो था। दूसरा व तीसरा रोड शो कूचबिहार जिले में था जहां भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनावों में गहरी पैठ बनाई।

नड्डा फूलों व भगवा झंडे से सजे एक वाहन के ऊपर खड़े हो गए और उनके बगल में दिनहाटा से भाजपा उम्मीदवार निश्चित प्रमाणिक थे। रोडशो के दौरान उन्होंने सड़क के किनारे खड़े लोगों, छतों व बालकनी में उन्हें देखने आए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

दिनहाटा में रोडशो का पूरा रास्ता भगवामय दिखा जो रंगीन पोस्टरों, भाजपा के झंडों व गुब्बारों से अटा पड़ा था।

पार्टी समर्थक इस दौरान ‘जय श्री राम’ का नारा लगा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है