लाइव न्यूज़ :

नड्डा काफिला हमला: डायमंड हार्बर के एसपी हटाए गए, एक आईपीएस अधिकारी हुए पदोन्नत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 00:23 IST

Open in App

कोलकाता, 28 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे तीन आईपीएस अधिकारियों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किए जाने के एक पखवाड़े से अधिक समय बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक को पद से हटा दिया जबकि तीनों में से एक को पदोन्नत किया।

डायमंड हार्बर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) भोलानाथ पांडेय को एसपी होमगार्ड के कम महत्वपूर्ण पद पर स्थानांतरित किया गया, वहीं राज्य ने पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिण बंगाल) राजीव मिश्रा को इसी जोन में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।

तीसरे आईपीएस अधिकारी डीआईजी (प्रेसिडेंसी रेंज) प्रवीण कुमार त्रिपाठी अब भी वहीं तैनात हैं।

पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए डायमंड हार्बर के रास्ते में नड्डा के काफिले पर हमले के मद्देनजर गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इन तीनों आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने के लिए बुलाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!