लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गुजरात के विकास की गति और तेज होगी।

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में गुजरात की सतत विकास यात्रा की गति और तेज होगी।’’

भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले पांच सालों में प्रदेश के विकास की हरसंभव कोशिश की।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो दशक से भाजपा लगातार गुजरात की जनता की सेवा कर रही है। मोदी जी ने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के विकास को नई दिशा दिखाई थी, जिसे आनंदीबेन पटेल और विजय रूपाणी ने आगे बढ़ाया। रुपाणी जी ने पिछले 5 सालों में प्रदेश के विकास व जनता की सेवा के लिए हरसंभव प्रयास किया।’’

विजय रूपाणी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 59 वर्षीय पटेल को रविवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। वह अहमदाबाद विधानसभा में घाटलोडिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राज्य में लगभग सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

पूजा पाठPanchang 13 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव