लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में नड्डा ने घरों से एक मुट्ठी चावल एकत्रित किया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:33 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जनवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों तक पहुंच बनाने के प्रयास के तहत भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पूर्वी बर्धमान जिले में पांच किसानों के घरों से मुट्ठी भर चावल एकत्रित किया।

भाजपा के ‘कृषक सुरक्षा अभियान’ के तहत ‘चावल संग्रह’ अभियान कटवा के जगदानंदपुर गांव में संचालित किया गया।

नड्डा के साथ भाजपा के प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष सहित पश्चिम बंगाल भाजपा के अन्य नेता थे। नड्डा ने किसानों से उनकी स्थिति के बारे में बात की और उनके घरों की दीवारों पर अभियान के पोस्टर चिपकाए। इस बीच महिलाओं ने शंख बजाए।

स्थानीय निवासी अपर्णा मंडल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें खुशी है कि वह हमारे घर आये और हमारे द्वारा दी गई मिठाइयां खायीं। उन्होंने प्रत्येक घर से एक मुट्ठी चावल लिया और अपने झोले में डाला।’’

नड्डा ने उसके बाद एक अन्य किसान मथुरा मंडल के कच्चे घर में दोपहर का भोजन किया।

भाजपा अध्यक्ष ने बंगाली शाकाहारी भोजन किया, जिसमें मंडल की पत्नी द्वारा तैयार किया गया ‘शुक्तो’, ‘शाक भाजा', तला बैंगन, आलू फ्राई, चटनी और ‘पायेश' शामिल था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि इतने बड़े व्यक्ति ने हमारे घर पर दोपहर का भोजन किया।’’

इससे पहले दिन में नड्डा ने कटवा के सदियों पुराने राधा गोविंद मंदिर में पूजा-अर्चना करके राज्य की अपनी दिन भर की यात्रा की शुरूआत की।

मंदिर के मुख्य द्वार के पास महिला ढाकियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

नड्डा और घोष कुछ समय मंदिर में रहे। इस बीच, पुलिस ने परिसर की घेराबंदी कर रखी थी। भाजपा समर्थक पार्टी प्रमुख की एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए